यमन के बंदरगाह पर इस्राइल का हमला, हूती विद्रोहियों का एयर डिफेंस ध्वस्त

Sep 17, 2025 - 09:56
Sep 17, 2025 - 09:57
 0  54
यमन के बंदरगाह पर इस्राइल का हमला, हूती विद्रोहियों का एयर डिफेंस ध्वस्त

यमन (आरएनआई) पश्चिम एशियाई देशों के बीच तनाव, हिंसक संघर्ष और हवाई हमलों का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइल ने यमन के होदेदा बंदरगाह को निशाना बनाया है। यमन के इस बंदरगाह पर हमला ऐसे समय में हुआ है, जब हूती विद्रोहियों ने अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय किया था। इस्राइली सेना ने एयर डिफेंस को भेदने के लिए यह कार्रवाई की है। 

यमन के हुदेदा बंदरगाह पर इस्राइल ने हमला किया है। हूती विद्रोहियों का एयर डिफेंस भेदने को की गई इस कार्रवाई में सैन्य ढांचे को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। हूती विद्रोहियों के प्रवक्तायहया सारी ने बताया कि उनकी वायु-रक्षा प्रणाली के कारण इस्राइली विमानों को पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम से मिली चुनौती के कारण इस्राइली सेना के कुछ विमानों को यमन की वायुसीमा से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.