मौजा जैत में फर्जी कागज़ात बनाकर जमीन बेचने का मामला, भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के मौजा जैत क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एमएलसी योगेश नौहवार की जमीन का अवैध तरीके से बैनामा करा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में शक्ति मनचंदा, ज्योति मनचंदा, निधि अग्रवाल, अमित जैन, आलोक जैन, दलवीर उर्फ भूरा प्रधान जैत और बर्खास्त सिपाही अरविंद सहित कुल 13 लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर साजिश के तहत फर्जी कागजात तैयार किए और जमीन को बेचने की कोशिश की।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)