मोबाइल युग में महत्वपूर्ण हो गया है खेलों का आयोजन: किरार, बमौरी विधानसभा क्षेत्र के टीली में हुआ क्रिकेट स्पर्धा का समापन

Wednesday, January 10, 2024 - 14:27
Updated: 3 years ago
0
मोबाइल युग में महत्वपूर्ण हो गया है खेलों का आयोजन: किरार, बमौरी विधानसभा क्षेत्र के टीली में हुआ क्रिकेट स्पर्धा का समापन

गुना (आरएनआई) युवाओं के शारीरिक विकास में खेलों का आयोजन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खासकर मोबाइल युग में जिस तरह से युवा मैदानी खेलों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन असाधारण हैं, जो युवाओं को एकजुट रखते हैं और खेल भावना को भी जीवित रख रहे हैं।

यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने बमौरी विधानसभा क्षेत्र के टीली गांव में आयोजित हुई टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि युवाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री किरार ने टीली में 48 टीमों के बीच खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समिति को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का आव्हान किया।

बता दें कि टीली में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 20 दिसम्बर 2023 से हुआ। जिसका फाइनल मुकाबला 7 जनवरी को रामपुरिया और बालाजी क्रिकेट क्लब टीली के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट क्लब टीली ने निर्धारित 12 ओवरों में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुरिया की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 11वें ओवर में 103 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को समिति की ओर 21 हजार रुपए का नगद पुरुस्कार दिया गया। जबकि उप विजेता टीम को सरपंच बृजमोहन पटेलिया की ओर से 11 हजार रुपए नगद पुरुस्कार स्वरूप दिए गए। फाइनल मुकाबले के दौरान पूर्व सरपंच इमरतलाल नागर, ललित नागर, गोकुल नागर, देशराज नागर, धर्मवीर नागर, मोनू नागर, पवन नागर, महेंद्र नागर, दुर्गाशंकर योगी, रवि योगी, नरेन्द्र नागर, दयाशंकर नागर, ललित नागर, राहुल नागर, जगदीश नागर, विकास नागर, गोलू नागर सहित समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User