मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हाथरस में विकास प्रदर्शनी और जनजागरण कार्यक्रम

Wednesday, June 17, 2026 - 10:49
Updated: 2 months ago
0
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हाथरस में विकास प्रदर्शनी और जनजागरण कार्यक्रम

हाथरस(आरएनआई)सुशासन को समर्पित देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मंत्री/मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रचार प्रसार हेतु उपलब्ध कराई एलईडी वैन तथा महान मिल्क फूड्स लि0 हाथरस द्वारा उपलब्ध कराई मोबाइल मेडिकल वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।‌मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य तथा मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पार्क में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत अशोक के पौध का रोपण किया।

सुशासन को समर्पित देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य रूप से लगाई प्रदर्शनी का मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में फीता खोलकर शुभारम्भ किया और भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली।सुशासन को समर्पित देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेेट सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टॉलों का मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों के साथ किया अवलोकन।

सुशासन को समर्पित देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मंत्री/मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया संवाद हुआ संपन्न।मा0 प्रभारी मंत्री जी ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों व संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा‌ आमजनमानस के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के विषय में विस्तार पूर्वक दी जानकारी।मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार का 12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक विकास, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। हाथरस , सुशासन को समर्पित देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मंत्री/मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता एवं मा0 जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामई उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मंत्री/मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाह की गरिमामई उपस्थिति व जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रचार प्रसार हेतु उपलब्ध कराई एलईडी वैन तथा महान मिल्क फूड्स लि0 हाथरस द्वारा उपलब्ध कराई मोबाइल मेडिकल वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। तत्पश्चात् उन्होंने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत अशोक के पौध का रोपण किया। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में “युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल” तथा “विकसित उत्तर प्रदेश-2047” विषयक प्रदर्शनी का फीता खोलकर शुभारम्भ किया और भ्रमण कर प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टॉलों का अवलोकन कर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। 

कलेक्ट्रेट सभागार में अयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने ग्राम नगला विशि पोस्ट सलेमपुर जनपद हाथरस के पैरा एथलीट दिपेश कुमार को पैरालंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर रूपये 21000 हजार का चैक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में भूमि विवाद (श्री जी) रजिस्टर ग्रामवार तैयार किया गया है, जो कि लेखपाल के पास उपलब्ध रहेगा, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतवार भूमि का विवरण दर्ज किया जायेगा। मा0 प्रभारी मंत्री व मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों द्वारा (श्री जी) रजिस्टर का विमोचन कर लेखपालों को वितरित किये। इस दौरान तहसील सदर हाथरस के ग्राम हतीसा भगवन्तपुर में अटल कन्वेंशन सेन्टर व गेस्ट हाउस निर्माण हेतु तैयार किये गये मॉडल का प्रदर्शन लघु फिल्म के माध्यम से किया गया। जिसकी उन्होंने सराहना की। इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान और विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के, जनपद के 12 वर्ष की उपलब्धियों को पी0पी0टी0 के माध्यम से विधानसभावार/विभागवार संचालित योजनाओं के लाभार्थियों एवं विकास/निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तापूर्वक अवगत कराया। तत्पश्चात् सुशासन को समर्पित देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार मा0 मंत्री/मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया संवाद के माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों व संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजनमानस के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के विषय में विस्तार पूर्वक दी जानकारी। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार का 12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक विकास, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने मा0 प्रभारी मंत्री तथा मा0 जनप्रतिनधिणों की गरिमामई उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर मा0 जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्याम सिंह, मा0 जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, मा0 ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, मा0 सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी, मा0 जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User