मोदी जी ने बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया : सांसद यादव

सांसद यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गुना विधानसभा के बजरंगगढ़ व मुंगावली विधानसभा के ग्राम ढेंकन में भाग लिया।

Sunday, December 17, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0
मोदी जी ने बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया : सांसद यादव

गुना, (आरएनआई) विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत आज गुना विधानसभा के ग्राम बजरंगगढ़ में कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादव सम्मिलित हुए,इस अवसर पर योजनाओं से संबंधित लगाए हुए स्टालों का निरीक्षण किया एवं योजना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ केपी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 9 वर्षो के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। जिससे आम नागरिक सशक्त और आत्मनिर्भर बना है।

इस दौरान कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार,भाजपा जिला मंत्री आनंद रघुवंशी ,सांसद प्रतिनिधिगण सचिन शर्मा , राजू यादव ,रमेश मालवीय , रविंद्र भट्ट , धर्मेंद्र यादव , सुनील यादव , सरपंच श्रीमती कल्ली बाई,जिला, पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि छितिज लुम्बा , अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी गुना दिनेश सावले एवं सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुंगावली के ग्राम ढेंकन में विकसित भारत यात्रा में सांसद डॉ केपी यादव ने की शिरकत क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादव आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत देशभर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज मुंगावली विधानसभा के ग्राम ढेकंन में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं योजनाओं से संबंधित लगाए हुए स्टालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि धनपाल यादव , अनिल रघुवंशी , अरुण अग्रवाल, तीर्थनारायण शर्मा , बहादरपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रभान दांगी,सरपंच खालक सिंह, जनपद सदस्य राजू यादव एवं मुंगावली जनपद सीईओ अशोक शर्मा तहसीलदार एवं सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति,कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User