मोदीमय हुआ खरगोन, नड्डा ने जमकर किया कांग्रेस पर हमला, ‘कमलनाथ’ को बताया अपराधी

Friday, June 30, 2023 - 20:37
Updated: 3 years ago
0
मोदीमय हुआ खरगोन, नड्डा ने जमकर किया कांग्रेस पर हमला, ‘कमलनाथ’ को बताया अपराधी

खरगोन। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज खरगोन में आम सभा को संबोधित किया।इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगे। इस अवसर पर नड्डा ने एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों के बारे में बताया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर भी जमकर हमला बोला।

खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा मोदीमय हो गई। सभा में कई बार मोदी-मोदी के नारे लगे। सभा के पहले जेपी नड्डा का रोड शो भी हुआ जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री कमल पटेल भी शामिल हुए। बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां लोगों के सामने रखी।

उन्होंने प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना, आवास योजना खाद्यान्न योजना, किसान हित की योजनाओं, युवा एवं महिला कल्याण की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और बताया कि किस तरह से अब लोगों की जीवन शैली में परिवर्तन आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज से पहले भारत की चर्चा पाकिस्तान के साथ जोड़कर की जाती थी लेकिन अब वैश्विक स्तर पर अमेरिका जैसे देश अंतरिक्ष में भारत के साथ बराबरी की साझेदारी की बात कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हो या अमेरिका के राष्ट्रपति या फिर एलन मस्क, हर कोई मोदी जी की प्रशंसा कर रहा है।

नड्डा ने इस अवसर पर परिवारवाद पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि किस तरह से तमिलनाडु हो या आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश हो या बिहार, हर जगह परिवारवाद का बोलबाला है और वहां उत्तराधिकारी तय है। वहीं बीजेपी में समर्पित कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज लोगों की सेवा के लिए सामने है। उन्होंने कांग्रेस को भी सोनिया,राहुल और प्रियंका की पार्टी बताते हुए कहा कि बाकी के सब लोग कांटेक्ट पर हैं, पेरोल पर हैं।

मध्य प्रदेश की 15 महीने की निवर्तमान कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश वासियों की सवा लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास वापस लौटा दिए जो एक अपराध है। इसके साथ ही कमलनाथ ने भावांतर जैसी योजना समाप्त कर दी, किसानों और युवाओं से झूठे वादे किए और हर वर्ग के हितों पर चोट की। ऐसे लोगों को जनता कभी वापस नहीं आने देगी, ऐसा उन्होंने विश्वास जताया। जनसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User