मैक्सिको में भीषण बाढ़ और भूस्खलन, पूरा गांव बहा — 64 मौतों की पुष्टि, सैकड़ों लापता

Oct 15, 2025 - 10:45
 0  54
मैक्सिको में भीषण बाढ़ और भूस्खलन, पूरा गांव बहा — 64 मौतों की पुष्टि, सैकड़ों लापता

मैक्सिको (आरएनआई) मैक्सिको के वेराक्रूज, हिडाल्गो और पुएबला राज्यों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 64 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। कई रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि लापता लोगों की संख्या सैकड़ों से हजारों तक हो सकती है।

पूरा गांव बह गया, घर-मकान जमीनदोज
हिडाल्गो राज्य में बाढ़ के चलते करीब 400 लोगों का एक पूरा गांव नक्शे से गायब हो गया। एक लाख से अधिक घर तबाह हो चुके हैं। वेराक्रूज में सिर्फ चार दिनों में 24 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई और यहां 29 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार के अनुसार केवल वेराक्रूज में ही तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

सड़कों का संपर्क टूटा, ऊंचे इलाकों में फंसे लोग

भूस्खलन और तेज जलधाराओं की वजह से कई गांव बाहरी दुनिया से कट गए हैं। हजारों लोग ऊंचे इलाकों में फंसे हैं। कुछ इलाकों में पहुंचने के लिए राहत दलों को 6 से 7 घंटे तक पैदल चलकर जाना पड़ रहा है।

सेना और स्थानीय लोग मिलकर चला रहे बचाव अभियान
सरकार ने राहत और बचाव के लिए सेना के हजारों जवानों और नागरिक कार्यकर्ताओं को लगाया है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने बताया कि प्राथमिकता सड़क संपर्क बहाल करने, हवाई ब्रिज शुरू करने और राहत सामग्री पहुंचाने की है।

स्थानीय और प्रवासी समुदाय भी जुटा
तबाही के कारण कई लोगों ने अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदारों की मदद से किराए पर हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। कई लोग खुद ही बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

कारण: दो तूफानों का मिलना
मैक्सिको के पश्चिमी तट पर दो उष्णकटिबंधीय तूफानों के मिलने से रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। इससे नदियां उफान पर हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन लगातार जारी है।

एक स्थानीय पीड़िता ने अपने दर्द को इन शब्दों में बयां किया — “कुछ नहीं बचा, सबकुछ तबाह हो गया। पुल, मकान, सड़कें सबकुछ चला गया।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.