मेरी माटी मेरा देश अभियान हेतु एकत्रित किए माटी और चावल

Wednesday, September 13, 2023 - 19:28
Updated: 3 years ago
0
मेरी माटी मेरा देश अभियान हेतु एकत्रित किए माटी और चावल

पुवायां/शाहजहांपुर। (आरएनआई) मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आभा गुप्ता के नेतृत्व में अमृत कलश में मिट्टी और चावल संग्रहीत किया। उन्होंने कहा कि” यह अभियान हमारे राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह देशभक्ति की भावना को समाहित करता है और प्रत्येक नागरिक को प्रगति और समृद्धि की दिशा में भारत की यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।नगर मंत्री मधु सिंह ने कहा कि," जैसे ही हम इस अभियान में भाग लेते हैं, आइए याद रखें कि हमारे कार्य और योगदान हमारे प्यारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं।
अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान अंतर्गत नगर के तीन वार्डों में घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी / चावल संग्रहीत किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष आभा गुप्ता, मंत्री मधु सिंह, मीना सिंह, रिया शुक्ला, अर्चना वर्मा रीना देवी और वंदना गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User