मृतकों को 10 लाख: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, रेलवे ने किया एलान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ मामले में 18 लोगों की मौत गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। 

Sunday, February 16, 2025 - 08:25
0
मृतकों को 10 लाख: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, रेलवे ने किया एलान

नई दिल्ली (आरएनआई) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है।  आज सवेरे दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोग मारे गये हैं।  बीती रात को ही पूरे रेलवे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान हो चुका है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा। 

अन्य डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में आए शव के पोस्टमार्टम आज होंगे। उन्हें पुलिस के तरफ से बताया गया है कि 9 शव के पोस्टमार्टम लोकनायक में होने है और 6 शव के पोस्टमार्टम राम मनोहर लोहिया अस्पताल में होंगे।

 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर सभी को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थना उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना चौंकाने वाली है। भगदड़ में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस व रेल प्रशासन आमने-सामने आ गया है। देर रात हादसे की वजह भी सामने आ गई। प्रयागराज जाने वाले दो ट्रेन पहले से लेट थीं। इन ट्रेनों के यात्री प्लेटफार्म नंबर-14 पर इंतजार कर रहे थे। तभी रेल प्रशासन ने प्रयागराज के नई दिल्ली जाने की एनांउमेंट कर दी। एनांउसमेंट होते ही यात्री प्लेटफार्म नंबर 14 से 16 की तरफ भागने लगे।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User