मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा की सूझबूझ से फर्जी पत्रकार का खुला राज़

Oct 19, 2025 - 11:00
 0  189
मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा की सूझबूझ से फर्जी पत्रकार का खुला राज़

मुज़फ्फरनगर (आरएनआई) जिले के एसएसपी संजय वर्मा की सतर्कता और सूझबूझ से एक फर्जी पत्रकार का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति खुद को एक बड़े मीडिया संस्थान का पत्रकार बताकर अधिकारियों और आम लोगों से अनुचित लाभ लेने की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों से पहचान बनाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। जब इस बात की भनक एसएसपी संजय वर्मा को लगी तो उन्होंने खुद मामले की जांच कराई।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी के पास न तो किसी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान का आईडी कार्ड था, न ही किसी प्रकार की पत्रकारिता से संबंधित प्रमाणिकता। फर्जी पहचान के आधार पर वह स्थानीय स्तर पर खबरें दिखाने और ब्लैकमेलिंग की कोशिश में जुटा था।

एसएसपी संजय वर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ६ के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसएसपी संजय वर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसएसपी वर्मा ने कहा कि- "पत्रकार समाज का आईना होते हैं, लेकिन कुछ लोग फर्जी पहचान का सहारा लेकर इस पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

स्थानीय पत्रकार संगठनों ने भी एसएसपी के इस कदम की सराहना की है और मांग की है कि फर्जी पत्रकारिता करने लों पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.