मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा: राहुल बोले– ‘गुजरात से शुरू हुई वोट चोरी’, तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना
मुजफ्फरपुर (आरएनआई) SIR के विरोध में अभी विपक्ष के द्वारा वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। वही बुधवार को दरभंगा से चलकर ये यात्रा मुजफ्फरपुर होते सीतामढ़ी जायेगी। वही मुजफ्फरपुर के सीमा में प्रवेश करते ही जगह जगह राहुल, तेजस्वी, मुकेश सहित इंडी एयरलाइंस के तमाम बड़े नेताओं के स्वागत में उनके कार्यकर्ताओं में पूरा जोश देखनो को मिला। भारी संख्या में लोगो की भीर देखने को मिली। जगह जगह बैनर पोस्टर और स्वागत में लोग खरे दिखे।
बता दें की राहुल गांधी की यात्रा मुजफ्फरपुर की सीमा मे प्रवेश करने के बाद गायघाट के जारंग हाईस्कूल मैदान पहुंची, जहा मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और एनडीए पर जमकर निशाना साधा। SIR को लेकर बताया की सरकार गरीबों का हक मारना चाह रही है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गुजरात से वोट चोरी की शुरुआत हुई और अब पूरे देश में हो रहा है, नया कानून रातों रात बना दिया गया ताकि कोई भी इलेक्शन कमीशन के खिलाफ आवाज नही उठा सके। मोदी और अमित सह वोट चोरी कर जितने का काम करते है। उन्होंने पूर्व के लोकसभा और विधानसभा के एग्जिट पोल और परिणाम पर भी सवाल खरा किया।
तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में नीतीश कुमार को घेरा साथ ही बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा की बिहार में हर काम के लिए रिश्वत देनी परती है, एनडीए की सरकार ने घूसखोरी बढ़ाई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



