मुजफ्फरनगर में मंत्री का बिजली विभाग के अधिकारी पर फूटा गुस्सा, बोले- नेता बनने का शौक है तो नौकरी छोड़ दो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक के दौरान उन्होंने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता (चीफ) विनोद कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, "अगर नेता बनने का शौक है तो नौकरी छोड़ दीजिए।"
समीक्षा बैठक में मंत्री ने लगातार हो रही बिजली कटौती, उपभोक्ताओं की समस्याओं और विभागीय कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए कहा कि जनता को बेहतर बिजली आपूर्ति देना विभाग की जिम्मेदारी है और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब बिजलीघर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर मंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। इसी मुद्दे को लेकर समीक्षा बैठक में भी तीखी बहस हुई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में तूफान, बिजली की बढ़ी मांग, खंभे टूटने या ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी और अनावश्यक विवाद किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)