मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर द्वारा क्षय रोगियों को किया गया पौष्टिक आहार का वितरण

Tuesday, August 29, 2023 - 16:50
Updated: 3 years ago
0
मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर द्वारा क्षय रोगियों को किया गया पौष्टिक आहार का वितरण

 शाहजहांपुर। (आरएनआई) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निगोही पर डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा गोद लिए गए 50  क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 के0 गौतम ने किया । इन गोद लिए रोगियों को 6 माह तक लगातार पौष्टिक आहार किट का  वितरण किया जाएगा, साथ ही मरीजों को शपथ भी दिलवाया गया कि सभी लोग समय से दवा खाएं  जिससे आप लोग शीघ्र स्वस्थ्य हो जाएं।और अपने आस पास के लोगों को भी क्षय रोग के बारे में जागरूक करते रहें।
श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी   महोदय ने डालमिया भारत फाउंडेशन के लोगों बधाई दी, और कहा की  यह बहुत ही सकारात्मक पहल है ऐसे नेक कार्य के लिए अन्य सम्भ्रांत लोगों को भी आगे आना चाहिए तभी हमलोग  माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा  संकल्प लिया गया है की भारत को 2025 तक  क्षय रोग मुक्त करना है साकार हो पाएगा ।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी ,डॉ नितिन वर्मा , सिद्धार्थ ,आरती सिंह ,सरोज मिश्रा,आदित्य मोहन गुप्ता व अर्देन्द्र तिवारी लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User