मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर अभयारण्य में छोड़े दो चीते

मध्यप्रदेश बना देश का दूसरा चीता केंद्र

Sunday, April 20, 2025 - 21:20
Updated: 2 years ago
0

मंदसौर (आरएनआई) आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर अभयारण्य में 'प्रभास और पावक' दोनों चीतों को छोड़ा गया। उन्हें रफ्तार भरते हुए देखकर मन आनंदित है कि हमारे मध्यप्रदेश की धरती जैव विविधता को संवर्धित करने का आदर्श केंद्र बन चुकी है।

यह दृश्य हमारी सरकार द्वारा पारिस्थितिकी संतुलन के प्रयासों की सफलता का प्रतीक भी है, जो मानव, प्रकृति और वन्यजीव के बीच सामंजस्य की अद्भुत मिसाल बनेगा।

कूनो के बाद अब गांधीसागर प्रदेश का दूसरा चीता अभयारण्य बन गया है, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।

इस अवसर पर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया , सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरुद्ध मारू सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User