मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गुना से कामाख्या देवी के लिए श्रद्धालु रवाना

Saturday, January 31, 2026 - 21:11
Updated: 9 months ago
0
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गुना से कामाख्या देवी के लिए श्रद्धालु रवाना

गुना(आरएनआई)मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत गुना से कामाख्या देवी मंदिर तक के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु आज गुना रेलवे स्टेशन से रवाना की गई ।भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को गुना विधायक पन्नालाल शाक्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही ट्रेन में सवार जिलेभर से आए लगभग ढाई सौ श्रद्धालुओं को अतिथियों ने पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के तहत नियमित रूप से देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क यात्रा का आयोजन करती है, जिससे उन्हें धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण का अवसर भी मिलता है।विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और स्थानीय दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ,इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें मानसिक तथा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा,पवन यादव,डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ मंजूषा खत्री,डिप्टी कमिश्नर खमरिया,डूडा अधिकारी संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User