पटलावदा में हुआ ग्रामोदय से सर्वोदय व्याख्यान कार्यक्रम, भार्गव, पालीवाल, जोशी, सिकरवार सहित कई नेताओं की रही उपस्थिति
शुजालपुर (आरएनआई) शनिवार को प्रातः 11 बजे शुजालपुर विधानसभा के ग्राम पटलावदा में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच मोहन सिंह पंवार के पिता स्व. कुंवरलाल पंवार की स्मृति में "सर्वोदय विचार मंच" पटलावदा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव शुजालपुर कार्यक्रम में पहुँचे जहाँ उनका कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष कैलाश उपलावदिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गाँधीवादी, चिंतक, विचारक, लेखक एवं समाज सेवी डॉ आर के पालीवाल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, किसान नेता जसमत सिंह बिसेना, वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह राजपूत ( टिटवास) प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिसोदिया, प्रदेश सह-सचिव श्रीमती रचना जैन, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक परमार, डॉ क़ाज़ी एस रहमान सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण परमार ने की। ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार सरपंच राहुल परमार ने व्यक्त किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के निर्देश पर "ग्रामोदय से सर्वोदय" विषय पर पटलावदा में व्याख्यान आयोजित किया गया।
जिसमे कांग्रेस नेताओं सहित कई गाँधी वादी, चिंतक, विचारक एवं समाजसेवियों ने व्याख्यान में हिस्सा लिया। और पार्टी की विचारधारा और महात्मा गाँधी के विचारों को इस विपरीत परिस्थिति में जीवित रखने का दृढ़ संकल्प लिया। कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं गाँधी वादी विचारक डॉ आर के पालीवाल ने महात्मा गाँधी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उनके विचारों को अपने जीवन मे लाने और उनको आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जोशी एवं प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिसोदिया, प्रदेश सह-सचिव श्रीमती रचना जैन, डॉ क़ाज़ी एस रहमान सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गाँधी वादी विचार धारा को शक्ति देने व उसे अपने जीवन मे आत्मसात करने सहित आमजन में भी इसके महत्व को घर-घर पहुंचाने की बात कही। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता हसनरज़ा क़ुरैशी ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



