मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वर्कशाप आयोजित

जनपद शाहजहांपुर ब्लॉक ददरौल के पिपरौला के राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पिपरौला में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की वर्कशॉप आयोजित की गयी।

Wednesday, January 10, 2024 - 18:29
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वर्कशाप आयोजित

शाहजहांपुर (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के  ब्लॉक ददरौल में जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशन पर प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने छात्र- छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन कराने के लिए जागरूक किया। अम्रता दीक्षित ने छात्र छात्राओं को बताया कि परिवार में जिनके दो बच्चे होंगे, जिसमें एक बेटा या एक बेटी व दोनों बेटियां हो तो उस परिवार की बेटियों को कन्या सुमंगला योजना की छह श्रेणियां के अनुसार योजना का लाभ आवेदन करने के बाद दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की अहर्ताओं व पात्रता के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अधिक से अधिक आवेदन कराने को लेकर जागरूक किया गया व जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के विषय में जैसे- निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी टोल फ्री नंबर के विषय में 181,1098 112 ,108 ,1090, 1076 की जानकारी दी गई। डॉ नंदिनी सक्सेना द्वारा छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। बरसात में उनके द्वारा मानसिक बीमारी होने के लक्षणों व उनसे निवारण के विषय में बताया गया। उन्होंने वर्कशॉप में बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। परीक्षा की चिंता या तनाव से कुछ हासिल नहीं.होता है। इसलिए परीक्षार्थी तनाव.मुक्त होकर अध्ययन करे। तभी सफलता मिलेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User