मुकेरियां में सात क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद, सैंपल लैब भेजे गए
मुकेरियां (आरएनआई)। स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने बुधवार सुबह मुकेरियां बस स्टैंड के पास हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से करीब 700 किलो (सात क्विंटल) संदिग्ध पनीर बरामद किया। कार्रवाई के दौरान टीम को पनीर की क्वालिटी पर संदेह हुआ, जिसके बाद सैंपल लेकर लैब भेज दिए गए और पूरे माल को कोल्ड स्टोर में सील कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।
कार्रवाई सुबह लगभग 6 बजे की गई। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष कुमार सोढी और टीम के अन्य सदस्यों ने वाहन की तलाशी ली। जांच में पनीर की क्वालिटी घटिया होने की आशंका सामने आई।
डॉ. भाटिया ने बताया, “पिछले कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि बाहरी जिलों से निम्न स्तर का पनीर सप्लाई किया जा रहा है। त्योहारों के मौसम में खपत बढ़ने के साथ ऐसे मिलावटी उत्पादों का खतरा भी बढ़ जाता है, जो जनता की सेहत के लिए नुकसानदायक है।”
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील की कि दूध, पनीर, देसी घी, तेल और मिठाई खरीदते समय सतर्क रहें। यदि किसी दुकान या सप्लायर के बारे में शिकायत हो तो सिविल सर्जन ऑफिस या स्वास्थ्य विभाग से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी टीमें हर समय कार्रवाई के लिए तैयार हैं और मिलावटी उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने तक संदिग्ध पनीर को कोल्ड स्टोर में सीज रखा जाएगा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



