मुकदमा वापस लो, नवादा में अधिवक्ता को मिली मर्डर की धमकी , एसपी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गुहार
कानून के रखवालों को ही जब अपराधियों से खतरा हो, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो जाता है।
नवादा में एक अधिवक्ता और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। दर्ज मुकदमे को वापस लेने पर अधिवक्ता को मर्डर की धमकी मिल रही है। अधिवक्ता को धमकी मिलने के बाद उनका परिवार दहशत में आ गया।
पीड़ित अधिवक्ता संतोष कुमार के मुताबिक नगर थाना कांड संख्या - 876/25 के
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान से तीसरी बार लिखित शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ अब खुलेआम अभियुक्तों द्वारा पुलिस को पैकेट में रखने और जान की धमकी मिल रही है ।
जिनसे उन्हें और उनके परिवार को जान का गंभीर खतरा है।
अधिवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि
10 जुलाई 2025 को 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद भू माफियाओं द्वारा मेरे स्टेशन रोड स्थित भूमि पर चढ़कर तांडव मचाया था और जान की धमकी दी गई थी और परिवार को भयभीत किया गया था। इसके बाद एसपी अभिनव धीमान से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और वीडियो फुटेज दी गई जिस पर एसपी अभिनव धीमन ने तुरंत नवादा नगर थाना कांड संख्या 876/25 दर्ज कराई गई थी। अब अभियुक्तों की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद भी सभी स्वतंत्र रूप से घूम रह रहे हैं। घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भय के साए में जी रहा है। परिवार को आरोपियों की ओर से लगातार जान की धमकियां दी जा रही है। अधिवक्ता अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिली है। उन्होंने इस मामले में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को लिखित शिकायत भेजी है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा सुरक्षा की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)