मुंगावली में फोटोग्राफी करने वाले पत्रकार की निर्मम हत्या के वाद जयवर्धन पीड़ित परिवार से मिले, परिजनों का आरोप पुलिस नहीं कर रही निष्पछ जांच

हत्या में कई हथियार का उपयोग,फिर भी एक आरोपी ही गिरफ्तार, विधायक ने पीड़ित परिजनो को डीजीपी ओर मुख्यमंत्री से मिलवाने का दिया आश्वाशन। 

Jan 21, 2025 - 18:07
Jan 21, 2025 - 18:08
 0  5.3k

अशोकनगर (आरएनआई) अशोकनगर के मुंगावली में बीती 1 जनवरी 2025 को समाजसेवी और फोटो जरलिस्ट पत्रकार की कुछ लोगों के द्वारा निर्मम तरीके से हत्या करके उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के पूर्व बरामद किया गया। इस हत्या में विभिन्न हथियारों का प्रयोग भी किया गया था।

यह बात मृतक के परिजनों ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री ओर विधायक राधीगढ़ जयवर्धन सिंह से अशोकनगर प्रवास के दौरान मृतक के घर पर दुख व्यक्त करने बैठने के दौरान कही।

यहां बता दे कि अंकित नरवरिया एक समाजसेवी और फोटोग्राफी का काम करता था, जिनकी1 जनवरी को निर्माण हत्या कर दी गई, हत्या में 4 अलग अलग हथियारों का उपयोग हुआ था। लेकिन पुलिस ने एक हत्यारा के द्वारा हत्या करना बताया है।

प्रश्न इस बात का है कि हत्या का मोटिव क्या था, एक व्यक्ति एक ही हथियार का उपयोग करता लेकिन 4 अलग अलग हथियारों से हत्या कैसे हुई।

वही परिवार के लोगो का कहना हैं कि उसको मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंकने की योजना थी। जिसके पूर्व लाश को बरामद किया गया।

इस परिवार ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भी जांच की मांग की, लेकिन अपने दौरे के दौरान श्री सिंधिया वहीं पास से गुजर गए पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आए।

इसके बाद वहां सिंधिया के खिलाफ  नारे बाजी भी हुई। यह सब परिजनों के लोगो ने राधौगढ़ विधायक को बताई।

मृतक नरवरिया के परिजनों का यह भी कहना हैं कि एक व्यक्ति चार प्रकार के हथियारों से कैसे एक हस्ट पृष्ठ व्यक्ति की हत्या कर सकता हैं वो भी निर्मम ट्रैक से।

मृतक के परिजनों ने विधायक को यह भी बताया कि पुलिस ने निष्पक्छ जांच नहीं की, वही पकड़े गए संदिग्ध के यह बताने पर कि वह तो बाद में आया खाने पर पुलिस ने डांट कर चुप करा दिया।

विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर से बात की। एवं निष्पछ जांच किए जाने की बात कहते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का कहा।

विधायक ने पीड़ित परिजनो को डीजीपी भोपाल ओर मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही हैं।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0