मीना समाज की बच्चियों के लापता होने पर मक्सूदनगढ़ में चक्का जाम, ग्रामीणों में आक्रोश

Tuesday, July 22, 2025 - 17:32
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) जिले के मधुसूदनगढ़ के भोपाल रोड पर मंगलवार को मीना समाज के सैकड़ों लोगों ने चक्का जाम कर दिया। यह विरोध उस घटना के खिलाफ था, जिसमें बिधोरिया गांव की तीन लड़कियां कोचिंग के बहाने घर से निकलीं और रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। इनमें दो बालिग और एक नाबालिग युवती शामिल है। घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है और परिजन भारी तनाव में हैं। रविवार शाम से लापता इन लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने रात में मधुसूदनगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार दिनभर इंतजार करने के बाद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीण सडक़ पर उतर आए और भोपाल रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द से जल्द बच्चियों की सकुशल बरामदगी की मांग की।

विरोध कर रहे लोगों ने दो स्थानीय युवकों पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। परिजनों के अनुसार, जिन युवकों पर शक जताया जा रहा है, उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की है, और लड़कियों की अंतिम लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि लड़कियों को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा। इधर पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही पर नजर रखे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User