मायावती ने दी बकरीद की बधाई, कहा- मंदिर-मस्जिद में बांटकर राजनीति करने के खिलाफ है बसपा
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने बकरीद के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है।
मायावती ने अपने संदेश में कहा कि बसपा हमेशा मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीति करने के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि समाज में अमन, बराबरी और भाईचारे का माहौल बनाए रखना जरूरी है।
बसपा प्रमुख ने कहा कि उनके चार बार के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर रही, हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली का माहौल था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर वैसा ही उत्तर प्रदेश बनाने की जरूरत है, जहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग सम्मान और सुरक्षा के साथ रह सकें।
मायावती ने लोगों से बकरीद का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)