माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 9 अगस्त निकालेगा मोटरसाइकिल रैली।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या की एक आवश्यक बैठक रविवार को राजकरण इंटर कॉलेज अयोध्या में जिला अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने किया । बैठक में आगामी 9 अगस्त को प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर मोटरसाइकिल रैली निकालने की रणनीति तय की गई। रैली को सफल बनाने के लिए शाखाओं के अध्यक्ष तथा मंत्रियों को कमान सौंपी गई है साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंडलीय मंत्री जिला कार्यकारिणी के सदस्यों तथा प्रांतीय कार्यसमिति सदस्यों को भी विद्यालयों में जाकर शिक्षको से निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने आवाहन किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली हमारे शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय स्थिरता की आधारशिला थी। इसकी अनुपस्थिति ने अनिश्चितता की छाया डाल दी है लेकिन डरें नहीं आने वाली 9 अगस्त को आयोजित मोटरसाइकिल रैली परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक होगी यह शिक्षकों के सपनों में नई जान फूकेगी यह सम्मान और मान्यता का वायदा  को मजबूत करेगी जिसके हम हकदार हैं। पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा, लाभ हमारा हक है जिसे हम लेकर ही रहेंगे । श्री पांडे ने कहा की संगठन ने संघर्ष करके हमें फर्श से अर्श तक पहुंचाया है एक बार फिर हमें संघर्ष करके अपने पुराने गौरव को प्राप्त करना है इसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा उसके लिए हम सभी तैयार हैं। जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व मे इसबार निर्णायक संघर्ष होने जा रहा है इसके लिए सभी शिक्षक साथियो को तैयार रहना है क्योकि अभी नही तो कभी नही। उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने वताया कि आगामी 9 अगस्त दिन मे 2 बजे शिक्षा भवन से जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय के नेतृत्व मे मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी जो कचहरी गेट पर जाकर समाप्त होगी वही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा ।बैठक को मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी ,वरिष्ठ जिला उपाध्याय और मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, आय व्यय निरीक्षक राम नारायण पांडेय, संयुक्त मंत्री सुजीत त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, महानगर मंत्री पंकज शुक्ला, हरि नारायण ओझा,अतुल मिश्रा, संदीप ओझा, अनिल पांडेय, भूपेन्द्र इंद्र कुमार दास प्रधानाचार्य देवव्रत सिंह  कमलेनद तिवारी, महेंद्र पाल, कमलेश पांडेय, राधेश्याम वर्मा ,विनीत मिश्र, हसन अब्बास,राधेश्याम पांडेय, सुधांशु पांडेय प्रेम जी आनंद, देव चन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User