9 अगस्त जन पंचायत की तैयारी को लेकर हुई महानगर कार्यालय पर बैठक।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) महानगर कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश  जी के निर्देश पर 9 अगस्त को सेक्टर स्तर पर जनपंचायत आयोजित करने के लिए महानगर जोन प्रभारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया, महानगर अध्यक्ष ने सभी महानगर उपाध्यक्ष को जोन की जिम्मेदारी सौपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया ।। महानगर अध्यक्ष ने कहा 9अगस्त को सेक्टर में बैठके करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए विकास कार्यों को जनता को बताया जाएगा व क्षेत्र की शिकायतों व जनसमस्याओं को एकत्रित करेंगे। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि बैठक में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, दान बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, संजय सिंह, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, रियाज अहमद , महानगर सचिव विजय यादव, जगन्नाथ यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष छात्रसभा शिवांशु तिवारी, इत्यादि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User