सुलतानपुर: माघी पूर्णिमा पर कुम्भ मेलार्थियों की सुविधा को लेकर कादीपुर प्रशासन ने सम्हाली ब्यवस्था 

Wednesday, February 12, 2025 - 21:36
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: माघी पूर्णिमा पर कुम्भ मेलार्थियों की सुविधा को लेकर कादीपुर प्रशासन ने सम्हाली ब्यवस्था 

सुलतानपुर (आरएनआई) महाकुंभ में जाने,आने वाले श्रद्धालुओं का कादीपुर में ताता लगा है । पट्टी प्रतापगढ़ से प्रयाग जाने वाले श्रद्धालु कादीपुर होकर जा रहे हैं । प्रशासन ने भी कादीपुर से सुल्तानपुर रोड और कादीपुर से चादा रोड पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस की भी तैनाती करवाई है । नगर के एक मैरिज लॉन में भी कुंभ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था और भोजन की भी व्यवस्था सेवा भारती के द्वारा की गई हैं।

 श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी की पहल पर निशुल्क यह व्यवस्था करवाई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी उत्तर कुमार तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है । श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो वह महाकुंभ सकुशल पहुंचे इसके लिए स्थानीय प्रशासन की पहल पर सामाजिक संगठनों के द्वारा भी भोजन की व्यवस्था , रहने की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था की जा रही है। 

उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि मेलार्थियों की सुविधा के लिए कादीपुर में मंगलम मैरिज लान में होल्डिंग ब्यवस्था के साथ साथ पार्किंग, पानी सूक्ष्म जलपान आदि की ब्यवस्था की गई है । कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल अपनी टीम के साथ कादीपुर क्षेत्र से प्रयागराज कुम्भ एवं अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को हर स्तर से सुविधाएं उपलब्ध कराते दिखाई दिये।
प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध होने पर क्षेत्रीय लोग भी शामिल हो गए हैं।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User