ग्राम चिल्का के खेतों में आ गया मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित गोपी कृष्ण सागर बांध में छोड़ा

Feb 12, 2025 - 21:10
Feb 12, 2025 - 21:10
 0  2.9k

गुना (आरएनआई) फतेहगढ़ रोड पर बेरखेड़ी के पास ग्राम चिलका में एक मगरमच्छ खेतों में आ गया किसान द्वारा फसल के बीच मगरमच्छ को देखा गया।

 ग्रामीणों द्वारा सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी को दी गई।

 इसके बाद फॉरेस्ट रेस्क्यू टीम गुना वाइल्डलाइफ NGO वॉइस फॉर वाइल्डलाइफ के सदस्यों को साथ लेकर गांव पहुंची और खेत से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थिति में गोपी कृष्ण सागर बांध में छोड़ दिया गया।

 रेस्क्यू टीम के प्रभारी फॉरेस्टर हरीश भार्गव द्वारा बताया गया की खेतों में मगरमच्छ पास के नहर या नाले से संभवत आ जाते हैं साथ ही रेस्क्यू प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वन्य प्राणियों को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाई जाए चोट ना पहुंचाई जाए और दिखने पर वन विभाग को सूचित किया जाए।

क्योंकि हर वन प्राणी का पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

 रेस्क्यू कार्य में प्रभारी के अलावा वनरक्षक कमल किशोर सहरिया वनरक्षक  कमलेश लोधा,वाहन चालक निर्भय सिंह चंदेल सहित अन्य वन स्टाफ एवं वाइल्डलाइफ NGO वॉइस फॉर वाइल्ड लाइफ गुना से निवेद यादव एवं लाभ यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0