महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाया 

Wednesday, September 13, 2023 - 15:48
Updated: 3 years ago
0
महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाया 

कोलारस। (आरएनआई) थाना फरियादी दौलत रावत पुत्र नारायण रावत निवासी शिव शक्ति गार्डन के पास कोलारस ने बीते दिवस एक लेखीय आवेदन देकर रिपोर्ट किया कि  04.09 के शाम करीब 6 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति व एक अज्ञात महिला द्वारा मुझे बाकंडे मंदिर के पास जंगल में ले जाकर मेरा महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाया तथा मेरी मारपीट की और मेरा वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर मुझे ₹25000 लिए इसके बाद फरियादी द्वारा थाना कोलारस पर आकर रिपोर्ट की।

उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 305/23 धारा 347, 389, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 10000 रूपये  का इनाम घोषित किया प्रकरण के अज्ञात आरोपीगण  जितेंद्र उर्फ जीतू रावत पुत्र नारायण रावत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना बैराड़ आरोपीय उमा भारती उर्फ आरती लोधी पत्नी शंभू लोधी निवासी ग्राम थाटी गांव थाना इंदार, अजय खंगार पुत्र नवल सिंह खंगार निवासी ग्राम भाव खेड़ी थाना सिरसौद तथा नीलम परिहार पुत्र तोरण सिंह परिहार निवासी ग्राम भाव खेड़ी थाना सिरसौद  को प्रकरण पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। समस्त घटना फरियादी दौलत रावत के दामाद जितेंद्र उर्फ जीतू रावत निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना बैराड़ द्वारा अपने दोस्तों अजय परिहार नीलम परिहार बंटी यादव व महिला मित्र उमा भारती लोधी के साथ मिलकर अपने ससुर दौलत रावत से पुराना बदला लेने के लिए घटित की सभी आरोपी की गिरफ्तारी में  थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई थाना कोलारस सहित स्टाफ की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User