क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने डोर टू डोर एकत्रित किये अक्षत, ग्राम पंचायत हर्रई में निकाली गई अमृत कलश यात्रा,

Wednesday, September 13, 2023 - 14:46
0
क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने डोर टू डोर एकत्रित किये अक्षत,  ग्राम पंचायत हर्रई में निकाली गई अमृत कलश यात्रा,

शाहाबाद हरदोई। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने ग्राम पंचायत हर्रई में अमृत कलश यात्रा निकालकर डोर टू डोर मिट्टी और अक्षत संग्रहित किये। इस मौके पर गांव के पूर्व प्रधान तौकीर खान भी मौजूद रहे। शाहाबाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत हर्रई पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि तौकीर खान से मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने अमृत कलश यात्रा निकालकर डोर टू डोर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए। क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने बताया मेरी माटी मेरा देश सरकार का एक वृहद कार्यक्रम है। 30 सितंबर तक पूरे देश में यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत हारी में डोर टू डोर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए गए। क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने बताया शाहाबाद ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User