महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, भक्ति में लीन हुआ शहर, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिव बारात और पालकी यात्रा की धूम

Wednesday, February 26, 2025 - 18:47
Updated: 2 years ago
0
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, भक्ति में लीन हुआ शहर, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिव बारात और पालकी यात्रा की धूम

गुना (आरएनआई) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिले के प्रमुख शिवालयों और गुफाओं में शिवरात्रि के अवसर पर विशेष अनुष्ठान, भंडारे और धार्मिक आयोजन हुए। शहर के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिवालय और अन्य प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में लगे दिखे। वहीं, ग्राम गढ़ा स्थित धुंधपालेश्वर महादेव शिव गुफा, केदारनाथ, गादेर और मालपुर की शिव गुफाओं में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User