महाराष्ट्र: पालघर की रासायनिक फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में लिम्बानी सॉल्ट इंडस्ट्रीज में गुरुवार रात करीब 7.30 बजे हुए विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Sep 19, 2025 - 10:29
 0  108
महाराष्ट्र: पालघर की रासायनिक फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, चार घायल
demo

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादस उस समय हुआ जब फैक्ट्री में श्रमिक धातु और अम्ल को मिला रहे थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुआ। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम का कहना है कि धातु और अम्ल के मिश्रण के दौरान पांच श्रमिक घटनास्थल पर मौजूद थे। यह एक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील प्रक्रिया थी। जिससे विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका गहन उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि थोड़ी दूर पर तैनात दो और श्रमिक मामूली रूप से घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दमकल और आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित आपातकालीन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है और अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किए जाने की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.