महाराणा प्रताप प्रतिमा हटाने पर बवाल: प्रशासन की कार्रवाई से 9 मई के अनावरण कार्यक्रम पर संकट

Tuesday, May 5, 2026 - 20:40
Updated: 3 months ago
0
महाराणा प्रताप प्रतिमा हटाने पर बवाल: प्रशासन की कार्रवाई से 9 मई के अनावरण कार्यक्रम पर संकट

सुलतानपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद कादीपुर ने नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के सहयोग से कादीपुर नगर क्षेत्र के अनिरुद्ध नगर दोस्तपुर रोड स्थित चीनी मिल तिराहे पर महान् देशभक्त हिन्दुआ सूरज महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम महाराणा की जयंती आगामी 9 मई को भव्य कार्यक्रम अनावरण समारोह करने की योजना जोर-शोर से चल रही थी कि अचानक 4-5 मई की रात स्थानीय प्रशासन मूर्ति स्थल को लेकर सक्रिय हुआ और रातों रात महाराणा प्रताप जी की लगी मूर्ति को क्रेन लगवा कर हटवा दिया।

सुबह जब इसकी भनक आमजन व आयोजकों को लगी तो मूर्ति स्थल पर पहुंच कर स्थिति देखकर हैरान रह गए।इस मामले में प्रशासन से जानकारी चाही गयी तो बताया गया कि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है इस कारण से ये कार्यवाही की गई। वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तहसील अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नगरपंचायत ने प्रस्ताव पारित कर इस स्थान को चिन्हित कर हमलोगों को दिया था।तय कार्यक्रम के अनुसार हम लोग समाज के सहयोग से फाउंडेशन तैयार करवाया और महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाया था। नौ मई 2026 को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर देश प्रदेश के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रतिमा अनावरण किया जाना था। लेकिन रात में ही प्रशासन गुपचुप तरीके से मूर्ति को हटा कर पूरे कार्यक्रम में खलल डाल दिया है। फिलहाल आज हमलोग विधायक राजेश गौतम के साथ जिलाधिकारी से मिलकर समय से समस्या समाधान करने का आग्रह किया है। मूर्ति हटाने को लेकर कादीपुर क्षेत्र में आम नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User