महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय तिलहर जई में प्रातः 11:00 बजे पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन किया

Sunday, December 10, 2023 - 15:55
Updated: 3 years ago
0
महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय तिलहर जई में प्रातः 11:00 बजे पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन किया

शाहजांहपुर, (आरएनआई) महापौर श्रीमती रचना वर्मा ने 2 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देकर समस्त नागरिकों से अपील की  0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो के खुराक़ अवश्य पिलाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  आर के गौतम ने बताया भारत पोलियो से मुक्त हो गया है लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं इसलिए एहतियातन भारत के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित किया जाना जरूरी है इसलिए सभी अभिभावक  अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ पी पी श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में रविवार को 1975 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है  11 दिसम्बर से 15 दिसम्बर  2023 तक स्वास्थ्य विभाग की 999 टीमें  घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी एवं 126 ट्रांजिट टीमों  द्वारा ईंट भट्ठे, घुमंतू लोगों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उद्घाटन के अवसर पर यूनिसेफ से हुदा जेहरा,  एसएमओ डॉ  आकांक्षा यादव ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, डीसीपीएम पुष्पराज, अर्बन कोऑर्डिनेटर पुनीश, शशिविन्द शुक्ला ,सर्वेश कुमार आदि  लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User