महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान
मथुरा, (आरइनआई) कल दिनांक 02.10.2023 को महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत प्रातः 07.15 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष से हरी झंडी दिखाकर एक रैली का आयोजन किया जायेगा।
उसके पश्चात कल प्रातः 08.00 बजे से केंद्रीय कक्ष, जनपद न्यायालय मथुरा मे गांधी जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा।
इसके पश्चात कल प्रातः 08.45 पर जिला न्यायालय परिसर मे जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया जायेगा।
अतः उक्त आयोजन मे आप कल प्रातः 07.00 बजे तक जनपद न्यायालय मथुरा में उपस्थित होने की कृपा करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



