वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Sunday, October 1, 2023 - 19:06
Updated: 3 years ago
0
वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
शाहजहाॅपुर। आज माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर श्री भानु देव शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/कैम्प का आयोजन वृद्धाश्रम, बन्तारा शाहजहाॅपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री पीयूष तिवारी द्वारा की गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पीयूष तिवारी द्वारा वृद्धजनों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया हमे अपने वरिष्ठ का आदर व सम्मान करना चाहिये।श्रीमती वंदना समाज कल्याण अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन के दिवस के उपलक्ष्य में जानकारी दी,शिविर में वृद्धजन को स्वेटर भी विस्तृत किए गए, शिविर का संचालन लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल द्वारा किया गया। समाजसेवी विमला बहन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त इस शिविर में अधिक संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User