महाकुंभ में प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का आंकड़ा कई देशों से भी ज्यादा, घनत्व और चौंकाने वाला

दक्षिण अमेरिका के 54 देशों में से सिर्फ तीन देशों की आबादी ही मौनी अमावस्या पर प्रयागराज से ज्यादा रही। इनमें अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको शामिल हैं, जबकि कोलंबिया, अर्जेंटीना, कनाडा से लेकर उरुग्वे जैसे देशों की जनसंख्या भी मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की मौजूदगी से कम रही।

Thursday, January 30, 2025 - 10:00
0
महाकुंभ में प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का आंकड़ा कई देशों से भी ज्यादा, घनत्व और चौंकाने वाला

प्रयागराज (आरएनआई) प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान पर साढ़े सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी किया। आबादी के लिहाज से देखा जाए तो भारत के राज्यों को तो छोड़िए, यह आबादी कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। स्पेन, ब्रिटेन जैसे देशों की आबादी कुंभ में एक दिन में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से भी कम। इसी तरह जनसंख्या घनत्व के लिहाज से देखें तो ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में जहां जनसंख्या घनत्व चार व्यक्ति प्रति वर्ग किमी से भी कम है। वहीं, मौन अमावस्या पर आए श्रद्धालुओं और प्रयागराज की जनसंख्या को जोड़कर देखें तो मौनी अमावस्या के दिन जिले का जनसंख्या घनत्व 15 हजार प्रति वर्ग किमी से भी ज्यादा था।  

रात आठ बजे तक आकंड़ों को मुताबिक प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 7.64 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। जिले की आबादी 72 लाख से ज्यादा है। यानी, मौनी अमावस्या के दिन जिले में साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही। वहीं, यूरोप में सबसे बड़े देश जर्मनी जिसकी आबादी 8 करोड़ से ज्यादा है, मौनी अमावस्या के दिन उसकी आबादी भी प्रयागराज पहुंची भीड़ से कम पड़ गई। इसी तरह ब्रिटेन की आबादी 6 करोड़ 91 लाख है, तो वहीं फ्रांस की जनसंख्या 6.65 करोड़ ही है। 

इतना ही नहीं दक्षिण अमेरिका के 54 देशों में से सिर्फ तीन देशों की आबादी ही मौनी अमावस्या पर प्रयागराज से ज्यादा रही। इनमें अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको शामिल हैं। जबकि कोलंबिया, अर्जेंटीना, कनाडा से लेकर उरुग्वे तक महाकुंभ में प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर लोगों की मौजूदगी से कम रहे। 

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज की जनसंख्या एशियाई देशों से भी अधिक रही। एशिया के कुल 51 देशों में से इस दिन सिर्फ 10 देशों की जनसंख्या ही प्रयागराज से ज्यादा रही। वहीं, 10 करोड़ की जनसंख्या वाले वियतनाम से लेकर 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान तक की आबादी प्रयागराज से कम रही। एशिया में सिर्फ चीन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान और फिलीपींस, वियतनाम, ईरान, तुर्किये की आबादी ही मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज से ज्यादा दर्ज की गई। दुनियाभर में भारत समेत केवल 18 देश हैं, जिनकी आबादी साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User