महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा क्यों मुंह छिपाकर घूम रही, बड़े पिता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत

महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने आई मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे उसकी जिंदगी और काम मुश्किल हो गए हैं। लोग उसकी तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, जिससे वह अपना धंधा नहीं कर पा रही। परिवार उसे घर वापस लाने की कोशिश में है, लेकिन बढ़ती भीड़ समस्या बन रही है।

Thursday, January 23, 2025 - 14:30
0
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा क्यों मुंह छिपाकर घूम रही, बड़े पिता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत

प्रयागराज (आरएनआई) महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसिद्ध होती जा रही है। उसके असल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करने वालों की बाढ़ सी आ गई। हालांकि ये फेम उसकी मुसीबत बन गया है। 

खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया के जरिये लाखों लोग उसे जानने लगे हैं। अत्यधिक वायरल होना अब उसके लिए मुसीबत बन गया है। मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेचने पहुंची थी, पर अब वह रुद्राक्ष मालाएं नहीं बेच पा रही है। मालाएं खरीदने से ज्यादा लोग मोनालिसा को देखने और उसकी तस्वीरें लेने के लिए पीछे पड़े रहते हैं।

मोनालिसा के बड़े पिता विजय पटेल ने बताया कि मेरी अभी कुछ देर पहले ही मेरी बच्ची से बात हुई थी। वो बहुत परेशान थी। कह रही थी कि कोई धंधा नहीं हो पा रहा है। उसके पीछे कैमरे-मोबाइल लेकर लोग पड़े रहते हैं। जहां उसका टेंट है, वहां सुबह से देर रात तक लोग जमे रहते हैं।  खाना खाना भी दुश्वार हो चुका है। यहां-वहां जाने के लिए भी मुंह छिपाकर, नजरें बचाकर निकलना होता है। 

बड़े पिता विजय का कहना है मोनालिसा मेरी भतीजी है। वो इतना परेशान हो चुकी है कि वहां से निकलना चाहती है। हम गरीब लोग हैं, उधार वगैरह करके माला लेते हैं और धंधा करने निकलते हैं, पर इस बार कोई धंधा ही नहीं करने दे रहा। मोनालिसा को हम वापस लाना भी चाहते हैं पर कैसे लाएं समझ नहीं आ रहा। वहां पुलिस भी मदद नहीं कर रही। स्टेशन तक जाने का रास्ता कैसे तय करेंगे, कोई देख लेगा तो पीछे पड़ जाएगा तो निकल नहीं पा रहे हैं। 

मोनालिसा के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। हमने पिछली बार 20 जनवरी को मोनालिसा के भाई जय सिंह से बात की और इंस्टाग्राम आईडी देखी तब उसके फॉलोअर्स 21 हजार के आसपास हो चुके थे, उसी दिन शाम को 70 हजार का आंकड़ा पार कर चुके थे। आज यानी 22 जनवरी को अब ये आंकड़ा लाखों में है। बीते दो दिनों की बात करें तो तीन लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 

बुधवार यानी 22 जनवरी तक भी मोनालिसा महाकुंभ में ही है। उसके भाई जय सिंह ने बताया कि मोनी अभी यही है, पापा के साथ है। मीडिया वाले, कैमरे वाले बहुत परेशान कर रहे हैं इसलिए कह दिया है उसे महेश्वर भेज दिया है, या वापस भेज रहे हैं। पापा ने कहा तो है कि भेजना तो है, क्योंकि इस वजह से हम लोग धंधा नहीं कर पा रहे। जिसके लिए हम अपना घर-बार छोड़कर यहां आए हैं, वही नहीं हो पा रहा। उम्मीद है कि जल्द ही उसे वापस भेजने का कोई प्लान मिल जाएगा। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User