महाकाल की भस्म आरती के नाम पर ठगी, श्रद्धालुओं से वसूले 7,500 रुपये
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती की अनुमति दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा गुरुवार-शुक्रवार की रात किए गए निरीक्षण के दौरान तीन विद्यार्थियों ने शिकायत करते हुए खुलासा किया कि उनसे भस्म आरती में शामिल कराने के लिए 7,500 रुपये वसूले गए थे।
दिल्ली से आए श्रद्धालु पार्थ शर्मा, रजत शर्मा और प्रत्यूष चौहान ने बताया कि उन्होंने हर्षित जैन और रजत शर्मा नामक व्यक्तियों को यह राशि दी थी। जांच के दौरान छात्रों की चैटिंग भी सामने आई, जिसमें भस्म आरती परमिशन के साथ विशेष पैकेज का प्रस्ताव दिया गया था। इस पैकेज में अभिषेक पूजन, रुद्राक्ष वितरण और कलश पूजन जैसी सेवाएं शामिल बताई गई थीं।
मामला सामने आने के बाद देर रात महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी हर्षित जैन और रजत शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)