मप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है

मप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है। उसके बाद ही फैसला होगा की कौन प्रत्याशी विधायक के रूप में जनता ने चुना है।

Wednesday, November 29, 2023 - 19:34
Updated: 3 years ago
0
मप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है

शिवपुरी, (आरएनआई) मप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है। उसके बाद ही फैसला होगा की कौन प्रत्याशी विधायक के रूप में जनता ने चुना है लेकिन पिछोर भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने परिणाम से पहले ही अपने आप का विधायक घोषित कर लिया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि राम जानकी विवाह में प्रीतम लोधी को मुख्य अतिथि बनाया गया है इस आयोजन के निमंत्रण कार्ड में प्रीतम लोधी के नाम के साथ विधायक पिछोर प्रकाशित किया गया है।

जानकारी के अनुसार करैरा विधानसभा के सिरसौद गांव में स्थित रामलला मंदिर का निर्माण 2 साल पूर्व हुआ था। इस मंदिर में भगवान राम जानकी की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर की प्रतिमाओं को हेलीकॉप्टर से जयपुर से लाया गया था। उस समय भी भव्य कार्यक्रम सिरसौद गांव ने करवाया था।

बताया जा रहा है कि अब 17 दिसंबर को इस मंदिर पर राम जानकी का विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है इसके लिए बकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपवाए गए है जो वितरित भी किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में लगभग 20 हजार लोग पहुंचने की उम्मीद है। बडा ही भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है रामलला की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी और इस आयोजन में पहुंच रहे लोग राम जानकी विवाह का आनंद लेंगें।

इस पूरे आयोजन में सबसे खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीरा प्रीतम सिंह का नाम अंकित है और नाम के नीचे लिखा गया है विधायक पिछोर। प्रीतम सिंह भाजपा से पिछोर के प्रत्याशी है पूरी दमदारी से प्रीतम लोधी ने चुनाव लड़ा है लेकिन भी परिणाम आने में 4 दिन शेष है,लेकिन प्रीतम लोधी के अति उत्साहित समर्थको ने परिणाम से पूर्व ही इस चुनाव में विजयी मानते हुए पिछोर विधायक लिखवा दिया है।

वही इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विभा वीरेंद्र रघुवंशी को आमंत्रित किया है इस नाम के नीचे पूर्व विधायक अंकित है। वही अतिथि के रूप में श्रीमती प्रभा जसवंत जाटव अंकित है और नाम के नीचे लिखा है,पूर्व विधायक एवं मंत्री मप्र शासन यह भी अति उत्साहित लोगो ने गलती कर दी। अगर मतगणना के बाद सरकार कांग्रेस की आती है तो फिर जसवंत जाटव पूर्व मंत्री हो जाऐगें। लेकिन इस निमंत्रण पत्र के प्रकाशन के बाद सबसे अधिक चर्चा का विषय प्रीतम लोधी विधायक पिछोर का नाम बना है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User