मनासा में मुख्यमंत्री के सामने ही स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं का स्टेज टूटा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के चलते लगातार मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी जगह पर मुख्यमंत्री का रोड शो भी हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सीएम का फूलों के साथ में स्वागत करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Monday, August 7, 2023 - 18:16
Updated: 3 years ago
0

सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान मनासा विधान सभा में पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता सीएम शिवराज सिंह का स्वागत करते हुए नजर आए रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग फूलों से सीएम का स्वागत करते हुए दिखाई दिए। लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, सीएम के स्वागत के लिए रोड पर मंच लगाए गए थे।
ऐसे में सीएम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में एक ही मंच पर सैकड़ों कार्यकर्ता चढ़ गए। ऐसे में मंच भरभरा कर टूट गया। जिससे मंच पर मौजूद सभी कार्यकर्ता नीचे गिर गए। यह पूरी घटना सीएम के आंखों के सामने हुई इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से सीएम का स्वागत कर रहे लोगों का मंच टूट जाता है और सभी नीचे गिर जाते हैं, हालांकि इस हादसे में अभी तक कोई भी कार्यकर्ता के चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User