मध्यप्रदेश में सरकारी बस सेवा की तैयारी तेज, 40 लंबी दूरी के रूट तय
मध्यप्रदेश में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सरकारी बस सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 40 प्रमुख लंबी दूरी के बस रूट तय कर दिए हैं। नई बस सेवा में यात्रियों को ई-टिकट और जीपीएस ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। हर 10 सेकेंड में बस की लाइव लोकेशन अपडेट होगी, जिससे सफर और भी आसान होगा। बसों का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल पर किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के कई प्रमुख शहर आपस में जुड़ेंगे। सरकार का उद्देश्य सुरक्षित, समयबद्ध और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। जनता से सुझाव मिलने के बाद जल्द बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)