मधुसूदनगढ़ में नवविवाहिता की फांसी से मौत, दहेज प्रताड़ना में शिक्षक पति सहित ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
मधुसूदनगढ़/गुना (आरएनआई) मधुसूदनगढ़ के लटेरी रोड पर रहने वाले शिक्षक पूरन प्रजापति सहित उसके परिजनों पर दहेज प्रतान सहित अन्य धाराओं में केश दर्ज हुआ है केस दर्ज होने के वाद आरोपी शिक्षक पूरन प्रजापति अपनी नोकरी में मेडिकल लगाकर फरार हो गया है मामला 15 अगस्त की रात को पूरन प्रजाति की छोटी बहू की सन्दिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगा कर मौत हो गई थी इसकी जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के वाद उप पुलिस अधीक्षक जिला गुना के अधिकारी की जाँच के वाद थाना मधूसूदनगढ में मर्ग क्रमांक 30/2025 धारा 194 बीएनएसएस का दर्ज कर जांच में लिया गया था प्रकरण में मृतिका मनीषा पत्नी जितेन्द्र प्रजापति उम्र 24 बर्ष की नवविवाहिता होने के कारण प्रकरण की मौका पंचनामा कार्यवाही नियमानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्री उदय सिंह जाटव मधूसूधनगढ के द्वारा की गई थी पश्चात मर्ग सदर की जांच अग्रिम कार्यवाही हेतू उप पुलिस अधीक्षक को दी गई थी ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता पूरनलाल प्रजापति ने दिनांक 15.08.2025 को थाना मधूसूधनगढ में सूचना दी कि उसके छोटे लड़के जितेन्द्र प्रजापति की पत्नी मनीषा जो मुझे रोजाना सुवह चाय बनाकर देती थी मैंने चाय के लिये आबाज लगाई तो मनीषा नहीं आई तव मैंने वहु के कमरे में जाकर देखा तो गेट अंदर से बंद था गेट बजाया तो वहु के कमरे में से कोई आबाज सुनाई नहीं दी इतने में वड़ा लड़का नितेश आया फिर छोटा लड़का जितेन्द्र आया और हमने धक्का दिया तो गेट खुल गया तो हमने देखा कि मनीषा साड़ी का फंदा लगाकर छत के पंखे से लटकी हुई थी जिसके पलंग पर पैर टिके हुये थे और मृत्यू हो चुकी थी। मृतिका मनीषा की मौके की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम जिला अस्पताल गुना में डॉक्टर की पैनल के द्वारा किया गया। मौके की कार्यबाही के दौरान कमरे से मृतिका का रियलमी कंम्पनी का पीले कलर का मोबाइल जप्त किया गया है जिसका बॉरकोट लगा हुआ है। दौराने जांच मृतिका के ससुराल पक्ष के ससुर पूरनलाल प्रजापति, पति जितेन्द्र प्रजापति, जेठ नितेश प्रजापति एवं देवर लोकेन्द्र प्रजापति निवासी गण मधूसूधगढ़ एवं मृतिका के मायके पक्ष कें मृतिका के पिता मोहनसिंह प्रजापति, मॉ कृष्णा प्रजापति, बहन आवंतिका प्रजापति, चंचल प्रजापति एवं भाई हेमंत प्रजापति निवासीगण मलावर जिला राजगढ से मृतिका मनीषा की मृत्यू के संबंध में पूछताछ कर प्रथक प्रथक कथन लिये गये। जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका मनीषा पुत्री मोहनलाल प्रजापति उम्र 24 साल नि. ग्राम मलावर जिला राजगढ़ का विवाह दिनांक 11.04.2025 को मधूसूधनगढ़ के निवासी जितेन्द्र पुत्र पूरनलाल प्रजापति उम्र 25 साल के साथ धार्मिक रिति रिवाजो से मधूसूधनगढ़ में संपन्न हुआ था। विवाह का अधिकांश खर्च बर पक्ष के द्वारा किया गया था। मृतिका के मायके वालो की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी एवं विवाह में उनके द्वारा कम खर्च किया गया है। मृतिका का पति जितेन्द्र शिक्षित बेरोजगार है विवाह के उपरांत मृतिका मनीषा 3-4 बार अपने मायके गई थी तो उसने अपने घर के लोगो को बताया था कि ससूराल वाले का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं है मेरे तरफ ध्यान नहीं देते है पति जितेन्द्र भी भाभी गायत्री पर ज्यादा ध्यान देते है और गायत्री भाभी घर का सारा काम मुझसे करवाती है और वोलती है कि तू अव आ गई है पूरा घर तू संभाल,अभी रक्षाबंधन पर मृतिका मनीषा आखरी बार अपने मायके मलावर गई थी तो काफी दुवली और दुखी दिखाई दे रही थी। परिवार वालो ने पूछा तो मनीषा ने बताया था कि ससुर पूरनलाल प्रजापति ने यह कहकर भेजा है कि अपने घर से 04 लाख रूप्ये लेकर आना शादी में ज्यादा खर्च हो गया है लड़का जितेन्द्र को गाड़ी दिलवाना है फिर रक्षाबंदन पर अपने जमाई जितेन्द्र को अपने घर मलावर वुलाया और समझाया कि हम लोग गरीव है 04 लाख कहॉ से लायेंगे दीपावली तक और मेहनत मजदूरी करके पैसों की व्यवस्था करके दे देंगे मगर हमारी बच्ची को अच्छे से रखो तो जमाई जितेन्द्र ने सिर हिलाकर हॉमी भरी। रक्षाबंधन के तीसरे दिन मनीषा को उसकी सास अपने घर ले गई थी फिर दिनांक 15.08.2025 को सुवह हमें मनीषा के फांसी लगाकर मरने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी तो हम लोग मनीषा के ससुराल मधूसूधगनढ पहुंचे थे और मनीषा के शव का दाह संस्कार हमारे सामने हुआ था मनीषा की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जो कि डॉक्टर के पैनल डॉक्टर दीपेश धाकड़,डॉ.विशाल डावर एवं डॉक्टर माही जोशी द्वारा किया गया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ASPHYXIA DUE TO ANTEMORTEM HANGING लेख किया है। मर्ग सदर की सम्पूर्ण जांच के आधार पर यह पाया गया कि मृतिका के ससुर पूरनलाल प्रजापति व पति जितेन्द्र प्रजापति के द्वारा मृतिका मनीषा के मायके पक्ष से दहेज के रूप में चार लाख रूपये की मांग की जा रही थी और मृतिका के प्रति उसकी जैठानी गायत्री, ससुर पूरन व पति जितेन्द्र के द्वारा अनूचित व्यवहार कर प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे मृतिका मनीषा दुखी होकर फांसी लगाकर मर गई है। मृतिका के पति जितेन्द्र पुत्र पूरनलाल प्रजापति, ससुर पूरनलाल पुत्र उंकारलाल प्रजापति एवं जैठानी गायत्री पत्नि नितेश प्रजापति निवासीगण लटेरी रोड मधूसूधगनढ के विरूद्व प्रथम द्वष्टया अपराध धारा 80,85,3(5) वीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का घटित करना पाया जाने से उक्त आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



