मथुरा में 25 लाख की लूट का खुलासा: चेन्नई निवासी आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

Tuesday, July 28, 2026 - 21:44
Updated: 2 days ago
0
मथुरा में 25 लाख की लूट का खुलासा: चेन्नई निवासी आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चेन्नई निवासी मुख्य आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 25 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली का एक शातिर गिरोह बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। 20 जुलाई की शाम चंद्रिका प्लाईवुड के तीन कर्मचारी 25 लाख रुपये नकद लेकर वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान गोकुल रेस्टोरेंट के पास पीछे से एक व्यक्ति ने इशारा किया कि उनकी गाड़ी से ऑयल निकल रहा है।

गाड़ी रुकते ही तीनों कर्मचारी नीचे उतरकर वाहन की जांच करने लगे। इसी बीच एक आरोपी 25 लाख रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मंगलवार को चेन्नई निवासी आरोपी अक्षय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई पूरी 25 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User