श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जौनपुर में हाई अलर्ट, शिवालयों पर ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

Tuesday, July 28, 2026 - 21:40
Updated: 3 months ago
0
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जौनपुर में हाई अलर्ट, शिवालयों पर ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

जौनपुर यूपी के जौनपुर में श्रावण मास की शुरुआत और कांवड़ यात्रा को लेकर जौनपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनपद के प्रमुख शिवालयों तथा कांवड़ मार्गों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ आधुनिक निगरानी व्यवस्था भी लागू की है।

इस संबंध में मंगलवार को बात करते हुए 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जनपद के दोनों प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

एसएसपी ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानों के संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संबंधित लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों और कांवड़ यात्रियों से प्रशासन का सहयोग करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि सभी की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User