मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हुई सगाई, नजारा देख आश्चर्यचकित हुए लोग

बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी गैलरी में युगल ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। मंदिर परिसर में माैजूद भक्त ये नजारा देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

Wednesday, March 5, 2025 - 21:00
0
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हुई सगाई, नजारा देख आश्चर्यचकित हुए लोग

मथुरा (आरएनआई) मथुरा का ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक प्रेमी युगल मंदिर की वीआईपी लाइन में रिंग सेरेमनी करते हुए नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग बड़ी संख्या में अपनी आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है जब मंदिर चर्चा में आया हो। इससे पहले भी मंदिर कई बार मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रह चुका है।

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी लाइन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें मंदिर के वीआईपी कटघर के अंदर एक युगल जोड़ी एक दूसरे को माला पहनाते और अंगूठी पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सब मंदिर की मुख्य मूर्ति के सामने हो रहा था। इसी दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वायरल वीडियो में लिखा गया है कि ड्रीम रिंग सेरेमनी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी आपत्ति जाहिर की है।

लोगों ने कहा है कि यह है बिल्कुल गलत है। मंदिर में इस तरह से कोई भी आकर रिंग सेरेमनी नहीं कर सकता। लोगों का कहना है कि पहले भी शादी मंदिर में शादी को लेकर विरोध हुआ था। शादी को को लेकर विरोध हुआ था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार में मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक मुनिश कुमार से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस वीडियो के बारे में उन्हें अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

वह इस वीडियो के बारे में जानकारी करेंगे और उसके बाद एक्शन लेंगे। मंदिर गोस्वामी सेवायत आशीष गोस्वामी ने कहा कि मंदिर के अंदर इस तरह की गतिविधि होना बिल्कुल गलत है। हालांकि, कोई भी व्यक्ति आता है कुछ भी कर सकता है। यह सब गलत है। वहीं, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि पूर्व में भी इन सब चीजों को लेकर विरोध हुआ था, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User