मथुरा के सौरव बने स्टेट टाॅपर....देश में हासिल की 12वीं रैंक

जेईई मेन्स परीक्षा में मथुरा के साैरव ने उत्तर प्रदेश में टाॅप किया। इसके साथ ही देशभर में उन्होंने 12 वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शाॅर्टकट नहीं होता।

Sunday, April 20, 2025 - 10:02
0
मथुरा के सौरव बने स्टेट टाॅपर....देश में हासिल की 12वीं रैंक

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में जेईई क्लासेज के छात्र सौरव ने जेईई मेन्स परीक्षा में 100 परसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12 पर जगह बनाई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में टॉपर हैं। यह सफलता उन्होंने पहले प्रयास में हासिल की है।

गणेशरा रोड स्थित केशव कुंज निवासी सौरव ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। नियमित रिवीजन और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होना ही सफल होने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को कभी भी सिर पर हावी नहीं होने दिया। फिजिक्स में थोड़ी दिक्कत होने पर अन्य विषयों की अपेक्षा उसे अधिक समय दिया। प्रतिदिन हर विषय का रिवीजन किया।

उन्होंने कहा कि किसी विषय को कम आंकना भूल हो सकती है। उनके पिता हरीश चंद्र चौधरी और मां सुनीता शिक्षक हैं। जेकेएस क्लासेज मथुरा के निदेशक जुगल मित्तल ने बताया कि जेकेएस क्लासेज ने पिछले 20 वर्षों से लगातार भारत की उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में श्रेष्ठता साबित की है।

संस्थान के छात्र श्रेयांश जैसवाल ने 1048, शिवम ठाकुर ने 4356, तरुण प्रताप सिंह ने 6373 और लखन ने 7900वीं रैंक हासिल की है। प्रांजल बंसल ने 14701, समर्थ शर्मा ने 16000, श्रेष्ठ अग्रवाल ने 21796, शिव पाराशर ने 23000, वरुण बंसल ने 26372, विशाल सिंह नाहर ने 28000 और वैष्णवी अग्रवाल ने 37640वीं रैंक पर अपनी जगह बनाई।
 
इनके अलावा प्रशांत चौधरी ने 42559, नंदनी भारद्वाज ने 50636 और कात्यायन कुमार सिंह ने 51082वीं रैंक हासिल कर मथुरा को गौरान्वित किया है। जेकेएस क्लासेज के कुल 43 छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफल हुए छात्रों को प्रेम कुमार, राजकुमार आदि शिक्षकों ने बधाई दी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User