मतदाता जागरूकता पर फोकस: कांग्रेस की बैठक में सभी विधानसभाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर घोषित

Friday, November 21, 2025 - 21:23
Updated: 11 months ago
0
मतदाता जागरूकता पर फोकस: कांग्रेस की बैठक में सभी विधानसभाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर घोषित

फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईआर में विधानसभा वाइस नियुक्त कोऑर्डिनेटरों की एक बैठक हुई जिसमें समय रहते त्वरित ढंग से सभी मतदाताओं को जागरूक कर फार्म भरवाने के दिशा निर्देश दिए गए।

आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी विधानसभाओं में एसआईआर से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए जिसमें फतेहपुर विधानसभा में 9415482641, हुसैनगंज विधानसभा में, 7408100123, 9454607006, 7275400472 फतेहपुर विधानसभा से 9415182603, 9628444279, खागा विधानसभा में 8400392452, 9554509511 बिन्दकी विधानसभा में 9935205727, 8858061087 जहानाबाद विधानसभा में 6392654112 दिए गए हैं। उक्त नंबरों पर किसी भी समय जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में आए कोऑर्डिनेटरों में, शेख एजाज अहमद, प्रकाश पांडेय, कलीम उल्ला सिद्दीकी, माधुरी रावत, शिवाकांत तिवारी, बाबर खान, अरविंद द्विवेदी, राजीव लोचन निषाद, राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी, राकेश शास्त्री आदि लोगों के साथ शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा एवं प्रवक्ता इं. देवी प्रकाश दुबे भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User