मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य पूरी तरह से त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Wednesday, November 29, 2023 - 12:22
0
मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद

बालोद, (आरएनआई) छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य पूरी तरह से त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं और ईवीएम, वीवीपेट से मतगणना के लिए गणना सुपरवाईजर और गणना सहायकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसका नेतृत्व जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने किया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गणना सुपरवाईजर और गणना सहायकों को उनके कार्यों और दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, तीनों विधानसभा की गणना स्ट्रांग रूम पाकुरभाट में की जाएगी।

कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर मतगणना तिथि तीन दिसम्बर को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी गंभीरता एवं विशेष सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। प्रशिक्षण में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर भी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User