मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। संयुक्त अभियान में यह हथियार बरामद किए गए हैं। अभियान ककचिंग जिले के मोलटिनचैन में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया। इसके अलावा सेनापति जिले के हेंबंग और इंफाल पूर्व जिले के सगोलमंग से भी हथियार बरामद किए गए।

Wednesday, March 26, 2025 - 13:02
0
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल (आरएनआई) भारतीय सेना और असम राइफल्स की फॉर्मेशन ने स्पीयर कोर के तहत पिछले तीन दिनों में मणिपुर के ककचिंग, इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, सेनापति और बिष्णुपुर जिलों में खुफिया सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाए। ये ऑपरेशन मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के समन्वय से चलाए गए थे। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप 32 हथियारों, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि पिछले शनिवार को ककचिंग जिले के मोलटिनचैन में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इसमें एक इम्प्रवाइज्ड मोर्टार, एक 0.303 राइफल, एक संशोधित कार्बाइन मशीन गन, दो सिंगल बैरल राइफल गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार बरामद किए। वहीं, सेनापति जिले के हेंबंग में चार बोल्ट एक्शन राइफल्स बरामद की गईं।  इंफाल पूर्व जिले के सगोलमंग से दो सिंगल बोर बैरल राइफल्स और दो इम्प्रवाइज्ड मोर्टार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए।

प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को भी भारतीय सेना ने सेनापति जिले के फाइकोट में ऑपरेशन चलाया। यहां से एक इनसास, एक .303 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की। वहीं, असम राइफल्स ने इंफाल पूर्व से एक 2” मोर्टार और एक 0.32 मिमी पिस्टल बरामद की।

इसी तरह से मंगलवार को सेना ने इंफाल पूर्व नें तलाशी अभियान चलाया। यहां से एक 0.22 राइफल, एक 12 बोर डबल बैरल राइफल, चार 51 मिमी मोर्टार और एक 9 मिमी पिस्टल बरामद की। इसी दिन सेना ने बिष्णुपुर जिले के डंपि से एक एक-47, एक 12 बोर राइफल, एक .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक संशोधित राइफल और दो इम्प्रवाइज्ड मोर्टार बरामद किए। प्रवक्ता ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं को मणिपुर पुलिस को आगे की जांच और वितरण के लिए सौंप दिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User