मणिपुर के मुख्यमंत्री की अग्रिम सुरक्षा टीम पर जिरिबाम में घात लगाकर हमला

Jun 10, 2024 - 13:36
 0  756
मणिपुर के मुख्यमंत्री की अग्रिम सुरक्षा टीम पर जिरिबाम में घात लगाकर हमला

इंफाल (आरएनआई) हिंसाग्रस्त मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। काफिले में मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की अग्रिम सुरक्षा टीम पर घात लगाकर किए गए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। घटना सोमवार की सुबह की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को संकटग्रस्त जिरीबाम जिले का दौरा करने वाले थे। घटना के बाद मणिपुर पुलिस कमांडो और असम राइफल्स ने एक संयुक्त टीम बनाई है और अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सीएम एन.बीरेन सिंह हिंसाग्रस्त जिरीबाम का दौरे पर जाने का कार्यक्रम था। इसी सिलसिले में सीएम की अग्रिम सुरक्षा टीम हालात का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जा रही थी। इसी दौरान सिनम के पास मणिपुर कमांडो ने घात लगाकर हमला किया।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह कल जेरीबाम का दौरा करने वाले हैं। तैयारी के तौर पर, उन्होंने स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए आज सैनिकों को भेजा। सुरक्षा बलों के भीतर से रिपोर्टें पुष्टि करती हैं कि घात लगाकर किए गए हमले में मणिपुर के कम से कम दो कर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने  में आतंकवादी हमले की निंदा की और इसे 'निर्दोषों पर बर्बर कार्रवाई' बताया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.