मछली पकड़ने गए ग्रामीण का सुखेता नदी के पास मिला शव

Saturday, October 7, 2023 - 12:55
Updated: 3 years ago
0
मछली पकड़ने गए ग्रामीण का सुखेता नदी के पास मिला शव

शाहाबाद हरदोई । सुखेता नदी पर मछली पकड़ने गए एक 40 वर्षीय ग्रामीण का शव सुखेता के किनारे पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनौरा निवासी 40 वर्षीय सुरेश पुत्र लीला मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। सुखेता नदी के पास सुरेश का शव पड़ा मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई । तत्काल मझिला पुलिस को सूचना दी गई। मझिला पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। सुरेश के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं । परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजनों किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User